फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी में ज्यादा भुगतान का झांसा दे 2.39 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग को बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी में ज्यादा भुगतान का झांसा दे 2.39 लाख ठगे
विज्ञापन

इंदिरानगर के सेक्टर-12 ईश्वरपुरी निवासी 70 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चौहान को बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी में ज्यादा रकम दिलाने का झांसा दे ठगों ने 2.39 लाख रुपये ठग लिए।
ठगी के शिकार बुजुर्ग ने एसवी रंजन, राधेश्याम तिवारी, पटेल और भारतीय स्टेट बैंक के टोल फ्री नंबर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि भूपेंद्र सिंह चौहान ने रिटायरमेंट के बाद भारतीय स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस से पांच पॉलिसी ली थीं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि पॉलिसी की मैच्योरिटी के समय बहुत कम बढ़त दी जा रही थी। भूपेेंद्र सिंह चौहान ने बैंक के टोल फ्री नंबर पर 28 मई को शिकायत दर्ज कराई थी।
अगले दिन उनके पास ठग ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक लाइफ कॉम्प सेल का अफसर एसवी रंजन बताते हुए उन्हें कॉल की। उसने अपने सीनियर राधेश्याम तिवारी के माध्यम से समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ठग ने राधेश्याम तिवारी के मोबाइल नंबर पर भूपेंद्र सिंह चौहान की बात भी कराई। राधेश्याम का कहना था कि सभी पांच पॉलिसी को क्ल्ब कराकर फ्यूचर ग्रुप से कुल 3071875 रुपये का भुगतान कराएगा।
यह कहकर ठगों ने उनसे कई बार में केनरा बैंक की नई दिल्ली दरियागंज शाखा और इलाहाबाद बैंक के खाते में 239380 रुपये जमा करा लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें