फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया विधि विवि में दूसरे से पांचवे वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया विधि विवि में दूसरे से पांचवें वर्ष तक के दाखिले एक जुलाई से
विज्ञापन

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के बीएएलएलबी के प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए इन दिनों काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। इस बीच द्वितीय से पंचम वर्ष में दाखिले की प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी। दाखिले के साथ हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
दाखिले के लिए छात्रों को तीन अवसर दिए जाएंगे, जिसमें से दो अवसर लेट फीस के साथ दिए जाएंगे। बीए एलएलबी की द्वितीय और तृतीय वर्ष की फीस 1,08,000 रुपये है। इन वर्षों के पाठ्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया एक से चार जुलाई तक होगी। पांच जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके बाद पांच से नौ जुलाई तक पंजीकरण के लिए 500 रुपये विलंब शुल्क और 10 जुलाई से 19 जुलाई तक पंजीकरण कराने पर 1000 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। चतुर्थ वर्ष की फीस भी 1,08,000 रुपये निर्धारित की गई है। इसमें दाखिले की प्रक्रिया 29 जुलाई से 31 जुलाई तक होगी। एक अगस्त से कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक अगस्त से पांच अगस्त तक 500 रुपये विलंब शुल्क और छह से 16 अगस्त तक विलंब शुल्क 1000 रुपये चार्ज किया जाएगा। पंचम वर्ष की फीस 88,500 रुपये निर्धारित की गई है। इसमें भी दाखिले की प्रक्रिया 29 जुलाई से 31 जुलाई तक निर्धारित की गई है। वहीं एक अगस्त से पांच अगस्त तक 500 रुपये विलंब शुल्क और छह से 16 अगस्त तक 1000 रुपये विलंब शुल्क चार्ज किया जाएगा। इसी दौरान हॉस्टल के अलॉटमेंट के लिए 20,000 रुपये भी जमा कराने पड़ेंगे। फीस पूरी तरह से ऑनलाइन जमा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें