फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर थाना में रीयल एस्टेट कंपनी रियल कॉनलिंक्स के एमडी चमनलाल दिवाकर ने प्लॉटिंग के लिए जमीन दिलाने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर का कहना है कि विवेकखंड निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने सुशांत गोल्फ सिटी के पालम विला निवासी अमित कुमार से निगोहां में 100 बीघा जमीन का अनुबंध किया था। जमीन न देने पर उन्होंने केस दर्ज कराया जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि चमनलाल दिवाकर अपने दोस्त हिमांशु कुमार के साथ मिलकर प्लॉटिंग का काम करते हैं। उन्होंने अमित से निगोहां में 100 बीघा जमीन खरीदने के लिए बातचीत की थी। जमीन का सौदा 1.85 करोड़ रुपये में तय हुआ था। अमित ने 25-25 बीघा की रजिस्ट्री करने की बात कही थी। दोनों के बीच 13 मार्च 2018 को अनुबंध भी हुआ। चमनलाल ने कई चेक के जरिए 85 लाख रुपये अमित को दिए। बाकी के एक करोड़ रुपये अपनी कंपनी के बैंक खाते से दिए गए। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी अमित ने जमीन नहीं दी। चमनलाल ने अपना रुपया वापस मांगा तो अमित ने 85 लाख रुपये लौटा दिए। शेष एक करोड़ रुपये मांगने पर उसने धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें