फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर पांच लाख की ठगी

Mon, 29 Jun 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदनीपुर जिले के हल्दिया निवासी संजीव कुमार वर्मा ने सरोजनीनगर थाने में ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने ट्रांसपोर्टनगर स्थित स्काई हाई एजुकेशन कार्यालय के तीन लोगों पर आरोप लगाया है। इन पर एमबीबीएस में दाखिले का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगने का आरोप है।
विज्ञापन

संजीव के अनुसार, एडमिशन कंसल्टेंसी से जुड़े विनय मौर्य, संजय और रिसेप्शनिस्ट प्राची ने उनकी बेटी रितिषा वर्मा को मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने का भरोसा दिया था। रितिषा नीट मेडिकल 2025 की तैयारी कर रही थी। प्राची ने उनसे संपर्क कर बताया कि उनकी संस्था कई वर्षों से एमबीबीएस और एमडी में प्रवेश दिलाने का काम कर रही है। उसने रितिषा को लखनऊ स्थित कार्यालय बुलाया। वहां संजय ने प्रवेश प्रक्रिया और कॉलेजों की जानकारी दी। आरोप है कि संजय और विनय मौर्य ने पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया के नाम पर अग्रिम राशि जमा कराने के लिए कहा।
उन्होंने अलग-अलग तिथियों पर फोनपे और आरटीजीएस के माध्यम से विनय मौर्य के खाते में पांच लाख रुपये जमा किए। बाद में आरोपियों ने पंजीकरण होने की बात कहकर और धनराशि मांगी। संदेह होने पर उन्होंने छानबीन की तो फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। रकम मांगने पर आरोपियों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें