गोमतीनगर केविराजखंड स्थित होटल रणवीर्स का खुद को पार्टनर बताकर जालसाज ने चार व्यापारियों से 30 लाख रुपये हड़प लिए। व्यापारियों ने विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड संजय शुक्ला के मुताबिक, विवेकखंड-दो निवासी राजेश यादव की रामजी प्लाईवुड के नाम से दुकान है। राजेश केमुताबिक, विराजखंड-3 निवासी आशुतोष उपाध्याय ने खुद को रणवीर्स होटल का पार्टनर बताया। इसके बाद होटल और घर निर्माण के लिए फर्नीचर आपूर्ति का ठेका राजेश को दिया था। करीब 17.5 लाख रुपये का काम करवाने के बाद रुपये नहीं दिए। इसी तरह विनयखंड निवासी निरंजन भोला से तीन लाख रुपये, जानकीपुरम सेक्टर-ए के हृदयराम शर्मा से दो लाख और सिकंदरनगर निवासी मनोज कुमार से आठ लाख रुपये का काम कराया। आशुतोष ने किसी को भुगतान न हीं किया। व्यापारियों ने दबाव बनाना शुरू किया तो आशुतोष ने गाली गलौज और हाथापाई पर उतारू हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा, पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।