फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : सपा सांसद से 1.60 करोड़ की ठगी... जिस जमीन पर लिया कर्ज उसे ही बेच दिया, टैक्स भी नहीं चुकाया

Tue, 07 Jan 2025 11:26 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Pratapgarh SP MP SP Singh News: प्रतापगढ़ से सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह से 1.60 करोड़ की ठगी हो गई। मामले में आलमबाग पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। युवती ने जिस जमीन पर कर्ज लिया था। उसे ही बेच दिया।
विज्ञापन
सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ से सपा सांसद व लखनऊ पब्लिक स्कूल (एलपीएस) के प्रबंधक डॉ. एसपी सिंह से आलमबाग के आनंद नगर निवासी भूमिका कक्कड़ ने जमीन और दो दुकानों के नाम पर 1.60 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के आदेश पर आलमबाग पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक आनंद नगर में स्कूल की एक शाखा है। इससे सटी जमीन पर भूमिका कक्कड़ व उसके चाचा विनोद कुमार की हिस्सेदारी थी। जमीन पर भूमिका और उसकी बहन शिल्पी की दुकानें भी बनी थीं। जमीन व दुकानों का सौदा 2.80 करोड़ में तय हुआ था। भुगतान करने पर तीनों ने उनके नाम रजिस्ट्री कर दी थी।

ये भी पढ़ें - जानलेवा हुआ यूपी का मौसम, ठंड और कोहरे के बीच बारिश, ओले...11की मौत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीट बेल्ट और हेलमेट नहीं पहनने वालों का होगा चालान, मुख्यमंत्री योगी ने दिए थे सख्ती के निर्देश
विज्ञापन


भूमिका को अपने हिस्से के 1.60 करोड़ मिले थे। उसने दो दुकानें खाली करने के लिए एक माह का समय मांगा था। इस बीच पीड़ित को पता चला कि भूमिका की जमीन का 24 हजार रुपये कर बकाया था। ऐसे में जमीन व उससे सटे स्कूल के हिस्से को भी नगर निगम ने सील कर दिया था।

युवती ने बैंक से कर्ज लेकर बेची जमीन
पीड़ित ने जब कर चुकाया तो पता चला कि भूमिका ने जमीन पर 2019 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया होम फाइनेंस शाखा स्टेशन रोड से कर्ज भी लिया था। इसकी जानकारी किस्त न भरने पर बैंक कर्मियों के आने पर हुई। जब आरोपी से पूछताछ करनी चाही तो भूमिका फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। इंस्पेक्टर कपिल गौतम के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें