30 सितंबर 2019 को कंपनी का प्रतिनिधि दर्शन सेंटर की फिनिशिंग टच व स्टार्टअप किट के लिए लखनऊ आया और ज्योत्सना से कई सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराए।
सात अक्तूबर 2019 को ज्योत्सना ने सेंटर शुरू किया पर कंपनी ने उद्घाटन के लिए कोई सेलिब्रिटी नहीं भेजा गया। सेंटर पर मनमाने तरीके से कर्मचारी रखने शुरू कर दिए। ज्योत्सना का आरोप है, कंपनी के अधिकारियों ने मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना दी।