फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: एसडीएम से रूम बुकिंग के नाम पर ठगी, अयोध्या के होटल मालिक पर केस दर्ज

Fri, 09 May 2025 04:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार निवासी एसडीएम से अयोध्या के होटल में रूम बुक करने को लेकर ठगी की गई। मामले में मुकदमा दर्ज करवा लिया गया है।
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकीपुरम विस्तार के आयुष विहार निवासी एसडीएम कोमल यादव ने अयोध्या स्थित होटल रामायण व उसके मालिक सौरभ गोस्वामी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पर होटल में रूम बुकिंग के नाम पर 26 हजार रुपये ऐंठने का आरोप है।

विज्ञापन


एसडीएम के मुताबिक 28 जनवरी को उनके वरिष्ठ अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता को राजकीय काम और दर्शन के लिए अयोध्या जाना था। वरिष्ठ अधिकारी ने होटल रामायण में दो रूम बुक कराने के लिए कहा था। उन्होंने होटल मालिक सौरभ से संपर्क किया। दो रूम की बुकिंग के लिए उसके दो बैंक खातों में 26 हजार 240 रुपये का भुगतान कर दिया।

ये भी पढ़े- India-Pak Tension: लखनऊ में छावनी और एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ी, खुफिया तंत्र सक्रिय, छुट्टियां हो सकती हैं रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े-
 India Pak Tension : लखनऊ के अस्पतालों में अलर्ट, डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की क्यूआरटी गठित करने के निर्देश

आरोप है कि बार-बार कहने पर भी सौरभ ने बुकिंग नहीं की। संपर्क करने पर मोबाइल बंद कर लिया। मामले की शिकायत 28 जनवरी को राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर की। फिर जानकीपुरम पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें