फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दंगा पीड़ित बन लपक लिया 5 लाख

Fri, 07 Feb 2014 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगे के विस्थापितों के पुनर्वास के लिए सरकार द्वारा पांच लाख रुपये एक व्यक्ति ने फर्जी जानकारी देकर हासिल कर लिए थे।
विज्ञापन


इसकी जानकारी अधिकारियों को पिछले दिनों शिकायतों की जांच के दौरान हुई।
मुजफ्फरनगर के लाक गांव का मकसूद पुत्र गफूर तकरीबन पांच साल पहले गांव छोड़कर शामली में बस गया था।

जब सरकार ने ऐलान किया कि दंगे में विस्थापित लोगों को पुनर्वास के लिए पांच लाख रुपये की मदद कर रही है।

उस समय मकसूद ने भी खुद को विस्थापित बताकर पीड़ितों के लिए लगे शिविर में पहुंचकर वहां अपना पंजीकरण करा लिया।

जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी सही से जांच नहीं की और जब अन्य लोगों को आर्थिक सहायता दी गई तो मकसूद भी उनमें शामिल रहा। बाद में शिकायत हुई तो मामला पकड़ में आया।
विज्ञापन


उसके खिलाफ प्रशासनिक अधिकारियों ने रिकवरी नोटिस जारी कर दिया है। आईजी कानून-व्यवस्था अमरेंद्र सेंगर ने यह जानकारी दी। प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि यह चूक जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें