फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की सामाजिक न्याय अधिकार यात्रा फिर शुरू

Fri, 07 Feb 2014 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछड़ों, अति पिछड़ों तक सपा की नीतियों और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने के लिए कारागार मंत्री और पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने गुरुवार को सामाजिक न्याय अधिकार यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की अगुवाई में यह रथयात्रा 10 फरवरी तक कन्नौज, मैनपुरी, औरैया, इटावा तथा फिरोजाबाद में घूमेगी।
पार्टी मुख्यालय से इसे रवाना करते हुए राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पिछड़ों को मान-सम्मान और अवसर दिए हैं।

उन्होंने 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति की सुविधाएं दी थीं, जिसे बसपा सरकार ने रद्द कर दिया था।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ये सुविधाएं फिर से दिलाने के लिए केद्र सरकार को पत्र लिखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें