फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन के नाम पर भाई-बहन से ठगे 78.60 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
- गिरोह के खिलाफ गोमतीनगर थाने में भी दर्ज हैं कई मुकदमे
विज्ञापन


- डीसीपी पश्चिमी के आदेश पर वजीरगंज पुलिस ने तीन पर दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी निवासी मानवेंद्र राज रस्तोगी ने तीन लोगों पर जमीन के नाम पर उनसे व उनकी बहन प्रतिष्ठा से 78.60 लाख ठगने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश पर वजीरगंज पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन



मानवेंद्र के मुताबिक बीते वर्ष उन्हें व बहन को जमीन की तलाश थी। इस सिलसिले में उनकी मुलाकात राहुल सिंह से हुई। उसने उन्हें एक जमीन दिखाई, जिसकी कीमत 83.60 लाख थी। ठग ने कहा कि जमीन के मालिक नोएडा सेक्टर 62 निवासी सुभाष गुप्ता है। बात बनने पर आरोपी ने उनकी मुलाकात सुभाष से कराई। 30 अक्तूबर 2024 को सुभाष ने मानवेंद्र और उनकी बहन के पक्ष में जमीन का विक्रय अनुबंध कर दिया। गवाह नायफ नफीस अहमद बने थे। सुभाष ने उनसे 78.60 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि बात में उन्हें पता चला कि जिस जमीन का उन्हें विक्रय अनुबंध हुआ वह सुभाष की नहीं थी। मानवेंद्र ने जिस खाते में रकम ट्रांसफर की वहां पता चला कि उसे सुभाष ने तीन अक्तूबर 2024 को खुलवाया था। इतना ही नहीं अनुबंध के समय आरोपी ने कूटरचित आधार और पैन कार्ड लगाया था। मामले की शिकायत पीड़ित ने डीसीपी से की। उनके आदेश पर वजीरगंज पुलिस ने सुभाष, राहुल और नायफ नफीस पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें