फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से लोन लेकर रकम हड़पने वाली दंपति गई जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर पुलिस ने जालसाज दंपती सौरभ द्विवेदी व प्रिया द्विवेदी को दबोच लिया। पति-पत्नी ने शिवालिक मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक से 2018 में 19 लाख रुपये का लोन लिया था। इसके बाद कोई किस्त जमा नहीं की। इस मामले में पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंधक अरुण कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनकी गोद में डेढ़ साल का मासूम भी था। पुलिस ने मां-पिता केसाथ मासूम को भी जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विकासनगर अनिल कुमार के मुताबिक पंजाब एंड सिंध बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अरूण कुमार ने 2018 में मुकदमा दर्ज कराया था कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर सौरभ द्विवेदी व प्रिया द्विवेदी ने लोन करा लिया। इसके बाद रकम नहीं जमा की। बैंक प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने जालसाजी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इस मामले में लगातार फरार चल रहे आरोपी दंपति के खिलाफ कोर्ट ने 11 जनवरी को गैरजमानती वारंट जारी किया। पुलिस ने दोनों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों मूलरूप से हरदोई के काईमऊ के रहने वाले है। लखनऊ में ठाकुरगंज के बालागंज पुराना तोपखाना में रहते हैं।
माता-पिता के जुर्म की सजा भुगतेगा मासूम
विकासनगर पुलिस ने जिस दंपती को जालसाजी के आरोप में पकड़कर जेल भेजा है। उनकी गोद में डेढ़ साल का मासूम भी था। पुलिस ने मां-पिता केसाथ मासूम को भी जेल भेज दिया। दूधमुंहे बच्चे को कोर्ट में सुपुर्द कराने केलिए वकीलों की टीम लगी थी। लेकिन प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने तर्क दिया कि दूधमुंहे बच्चे को मां से अलग नहीं कर सकते हैं। वह मां के साथ ही रहेगा। जेल में उसके लिए इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें