फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के सेवानिवृत कर्मचारी से 7.10 लाख रुपये उधार लेकर हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.10 लाख रुपये उधार लेकर हड़पे
विज्ञापन

चौक कोतवाली में रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी जमाल अहमद शमसी ने बाजारखाला में रहने वाले अब्दुल सत्तार सिद्दीकी व उसके बेटे मो. शहजाद पर 7.10 लाख रुपये उधार लेकर हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारी से रुपयों के लेन-देन का ब्यौरा मांगा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि जमाल अहमद शमशी चोबदारी मोहल्ला एनक वाली मस्जिद इलाके में रहते हैं।
उन्होंने पांच साल पहले बाजारखाला के तकिया जंगली शाह निवासी अब्दुल सत्तार सिद्दीकी 7.10 लाख रुपया उधार दिया था। अब्दुल सत्तार साइकिल और मोबाइल फोन का काम करता है।
विज्ञापन

उसने अपने कारोबार के नाम पर रुपया लेकर जल्द लौटाने का वादा किया था। पांच साल बाद भी रुपया वापस नहीं मिला तो जमाल अहमद ने उससे संपर्क किया।
हालांकि, वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता। रुपया लौटाने का दबाव डालने पर अब्दुल सत्तार ने 27 अगस्त 2019 को बेटे के बैंक खाते की दो चेक दिए जो बाउंस हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने अब्दुल सत्तार को चेक बाउंस होने की जानकारी देते हुए नकद रुपया मांगा तो वह गाली-गलौज व जानमाल की धमकी देने लगा। इसके बाद उन्होंने पिता-पुत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें