फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयूः पूर्व छात्र से मारपीट में अज्ञात के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएयू : पूर्व छात्र से मारपीट में अज्ञात के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कनिष्का छात्रावास में पूर्व छात्र के साथ हुई मारपीट मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगा।
यह निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के दबाव में लिया। जिन्होंने सुबह पहले कुलपति कार्यालय व शाम को उनके आवास का घेराव किया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में ठोस निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात कनिष्का छात्रावास में एक पूर्व छात्र पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसके बाद छात्र ने लिखित शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन को दी।
लेकिन प्रशासन उसे पूर्व छात्र मानते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने में हीलाहवाली कर रहा है।
इस पर कार्रवाई के लिए शुक्रवार सुबह काफी संख्या में छात्र अंबेडकर भवन स्थित कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
काफी देर तक चले धरने के बाद प्रॉक्टर प्रो. रामचंद्रा, डीएसडब्ल्यू प्रो. बीएस भदौरिया ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक बुलाकर ठोस निर्णय लेने की बात कही।
देर शाम तक कार्रवाई होता न देख छात्रों ने कुलपति आवास का घेराव किया। यहां प्रॉक्टर प्रो. रामचंद्रा ने बताया कि मारपीट करने वाले अज्ञात छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
पूर्व छात्र जिन छात्रों के कमरे में रात में रुका था, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी और उनका कमरा सील किया जाएगा।
वहीं, सुरक्षा में लापरवाही पर सुरक्षा से जुड़े लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है। उन्होंने छात्रों से संयम और सौहार्द से रहने की अपील की है।
विज्ञापन

हालांकि छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्णय से असहमत है। उनका कहना है कि जब पिटे छात्र ने आरोपितों के नाम लिखित दिए हैं।
तो प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई में हीला-हवाली क्यों कर रहा है। प्रॉक्टर ने आश्वासन दिया कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई होगी और शाम तक अपनी ही बात से पलट गए। ऐसे में छात्रों को मजबूर होकर विरोध तेज करना होगा।
उन्होंने कहा कि आखिर क्या कारण है कि कुलपति प्रो. संजय सिंह छात्रों से नहीं मिल रहे हैं? प्रशासनिक अधिकारी उन्हें गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें