फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने ठगे तीन लाख, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक थानाक्षेत्र में खुद को एसटीएफ कर्मचारी बताकर टप्पेबाजों ने ठाकुरगंज निवासी अरविंद से तीन लाख रुपये हड़प लिए। अरविंद ने बताया कि वह चार लाख रुपये से भरा बैग लेकर चौक से कलेक्ट्रेट जाने के लिए ई-रिक्शे का इंतजार कर रहा था, तभी दो युवक आए और खुद को एसटीएफ कर्मचारी बताया।
विज्ञापन

एक ने मादक पदार्थ की तस्करी का आरोप लगाते हुए हाथ से बैग ले लिया। बैग खंगालने के बाद दोनों चले गए। इसके बाद अरविंद ने बैग खोला तो तीन लाख रुपये गायब थे। प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें