फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा : बिजली इंजीनियरों ने चहेते को बचाने के लिए प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष को भेजी फर्जी रिपोर्ट

Fri, 09 Jan 2026 02:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बिजली विभाग के इंजीनियरों ने अपने चहेते उद्यमी को बचाने के लिए गजब कांड को अंजाम दिया है। उन्होंने प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष को ही फर्जी रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली विभाग का अजीबो गरीब कारनामा उजागर हुआ है। इसमें तीन इंजीनियरों ने अपने चहेते उद्यमी की बिजली न चालू करने के दोषी जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार चौधरी को बचाने के लिए पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल व मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल को बिना जांच के ही फर्जी रिपोर्ट भेज दी।

विज्ञापन


इस फर्जीवाड़े को वाणिज्य इकाई के अधीक्षण अभियंता अनूप कुमार सिन्हा, अधिशासी अभियंता नीरज कुमार, सहायक अभियंता प्रशांत कुमार गिरी ने मिलीभगत से अंजाम दिया। इस फर्जीवाड़े की जब से पोल खुली तब से खलबली मची है। फिलहाल पूरे प्रकरण की दोबारा जांच हो रही है।

दोषी कर रहा मौज, निर्दोष का गोरखपुर तबादला
दुबग्गा उपकेंद्र इलाके में उद्यमी ने मेसर्स एसए ट्रेडर्स नाम से कनेक्शन लिया था। बिजली न चालू करने के लिए जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार चौधरी दोषी पाया गया। मगर, उसको संरक्षण देने वालों ने दूसरे जूनियर इंजीनियर नितिन चौधरी को दोषी बनाकर रिपोर्ट भेज दी। इससे नितिन का मध्यांचल निगम से पूर्वांचल निगम के गोरखपुर तबादला कर दिया गया। जबकि दोषी मौज कर रहा है।
विज्ञापन


यह था मामला: उद्यमी ने मेसर्स एसए ट्रेडर्स नाम से कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। आवेदक को जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार चौधरी के इशारे पर लाइनमैन ने बहुत परेशान किया मगर सुविधा शुल्क नहीं पा सका। खुन्नस में 6 दिसंबर को लाइन बनाकर बिजली चालू कर दी और मीटर भी लगा दिया। मगर, मीटर का केबल एलटी लाइन से नहीं जोड़ा।

अमौसी जोन लखनऊ के मुख्य अभियंता महफूज आलम का कहना है कि उद्यमी का बिजली कनेक्शन चालू न करने में जिस जूनियर इंजीनियर की लापरवाही सामने आई उसकी जांच करा रहे हैं। हालांकि, अध्यक्ष को पूर्व में भेजी गई रिपोर्ट से पहले जिम्मेदारों ने जांच नहीं की। सही रिपोर्ट अध्यक्ष को भेजेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें