फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बन बुजुर्ग महिला के जेवरात उड़ाये

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीपुरम के 60 फीटा रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर को टप्पेबाजों ने पुलिसकर्मी बनकर ट्रेजरी अधिकारी की पत्नी के जेवरात उड़ाकर फरार हो गये। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

जानकी बिहार निवासी महेंद्र अग्रवाल जिलाधिकारी कार्यालय में ट्रेजरी अधिकारी हैं। महेंद्र के मुताबिक, उनकी पत्नी सुनीता अग्रवाल 60 फीटा रोड पर कुकर बनवाने गई थीं। शर्मा साड़ी के सामने अटल चौराहे की तरफ से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर आवाज दी। पीड़िता के जवाब न देने पर एक बदमाश ने अपना पहचान पत्र भी दिखाया और गालियां देने लगा। उसने पास ही में लूट के दौरान महिला की हत्या की सूचना दी। साथ ही जेवरात उतारकर कागज में लपेटने को कहा।
पीड़िता ने बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाती बदमाश ने उनके दोनों हाथ के कंगन उतार लिए। पीड़िता ने शोर मचाया तो बदमाश वहां से भाग गए। थानाध्यक्ष जानकीपुरम अभिषेक तिवारी के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास केसीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें