दूसरे चरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षा मित्रों के चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया है। इसमें 69,739 शिक्षा मित्रों ने परीक्षा पास की है।
अब इन शिक्षा मित्रों के सहायक अध्यापक बनने का रास्ता साफ हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद जल्द ही इन्हें सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।
राज्य सरकार शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा से बीटीसी का प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करेगी। पहले चरण में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षा मित्रों को समायोजित किया जा चुका है। दूसरे चरण में 91,200 शिक्षा मित्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।