फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसे में घायल चौथे दोस्त की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में आगरा एक्सप्रेस-वे पर बीते शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में घायल फर्रुखाबाद के अर्जुन नगला आवास विकास कॉलोनी निवासी अमन उर्फ आदित्य राज (22) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में आदित्य के तीन दोस्तों की जान चली गई थी।
विज्ञापन

आदित्य कार से अपने दोस्तों के साथ निकले थे। काकोरी क्षेत्र में कार सरिया लदे ट्रक के अंदर घुस गई थी। हादसे में आदित्य के दोस्त शशांक, अनुज और शिवम की मौत हो गई थी। आदित्य को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके पिता देवी दयाल की मौत हो चुकी है। घर में भाई वैभव और मां उमा देवी हैं।
आदित्य बीएससी फाइनल ईयर के छात्र थे। उनके मामा राजकिशोर ने बताया कि परिवार खेती किसानी करता है। कार आदित्य की थी। वह अपने दोस्त शशांक की शादी की खरीदारी करने लखनऊ आ रहा था। एक अन्य साथी शांतनु का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें