एसटीएफ के स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करने पर कई थानों की पुलिस स्टेशन रोड पर बुला ली गई थी। स्थानीय खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। सोमवार को दिन भर शहर के होटलों और मदरसों के मुसाफिर खाने में छापे की कार्रवाई और तलाशी अभियान चला।
एसटीएफ ने पुलिस के सहयोग से स्टेशन, रोडवेज व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे खुफिया कैमरों के सीसीटीवी फुटेज देखी। मंगलवार को भी कई होटलों और मदरसों के मुसाफिरखाना में तलाशी की गई, लेकिन संदिग्ध युवकों का फिर भी कुछ पता नहीं चला। आखिर में एसटीफ को बैरंग लौटना पड़ा।
एसटीएफ जाने के बाद संदिग्धों पर नजर रखने के लिए खुफिया एजेंसियों और पुलिस को लगाया गया है। कुछ पुलिस वाले सादा कपड़ों में होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर आने जाने वालों पर नजर बनाए हुए हैं।