फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों में भर्ती 78 कोरोना मरीजाें में 14 की हालत गंभीर, 12 मरीजों की उम्र 60 से 75 वर्ष के बीच

Mon, 01 Jun 2020 04:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के कोविड अस्पतालों में भर्ती 78 कोरोना पॉजिटिव मरीजाें में 14 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें पीजीआई में भर्ती तीन, केजीएमयू में छह और लोहिया संस्थान में पांच मरीजों को हाई रिस्क की श्रेणी में रखा गया है। इनमें से 12 मरीजों की उम्र 60 से 75 वर्ष के बीच है। ये सभी हृदय संबंधी समस्याओं, ब्लड प्रेशर व डायबिटीज से पीड़ित हैं।

विज्ञापन


संक्रमित सभी 78 मरीज लखनऊ के मूल निवासी हैं। इनमें आठ मरीज पीजीआई में, 14 केजीएमयू में, 25 लोकबंधु अस्पताल में और 20 लोहिया संस्थान और 11 रामसागर मिश्रा अस्पताल में भर्ती हैं। पीजीआई में तीन मरीजों की हालत गंभीर है।

इनमें एक की उम्र 60 तो दूसरे की 65 साल है। दोनों को डायबिटीज और किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं। इसी तरह 70 साल की महिला को सांस लेने में दिक्कत है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि इनकी हालत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

107 लोग हैं क्वारंटीन

वहीं, केजीएमयू में भर्ती 14 मरीजों में छह की हालत चिंताजनक है। इनमें चार की उम्र 60 पार है और सभी हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं। किडनी भी ठीक तरह से काम नहीं कर रही है।  एक मरीज 38 साल का है। उसे डायबिटीज और धूम्रपान की वजह से गले में समस्या है।

इसी तरह एक 75 साल के मरीज की सर्जरी हो चुकी है और डायबिटीज के साथ हृदय संबंधी समस्या भी है। फेफड़े में संक्रमण के चलते सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। इसलिए इन्हें ऑक्सीजन भी दिया जा रहा है। इसी तरह लोहिया संस्थान में रखे गए 20 मरीजों में पांच को हाई रिस्क श्रेणी में रखा गया है।

इनकी उम्र 55 से 75 साल के बीच है। 62 साल के मरीज को बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ  और फेफड़े में संक्रमण है। तीन मरीज हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित हैं, जबकि एक को किडनी संबंधी समस्या है। उधर, लोकबंधु अस्पताल में भर्ती सभी 22 मरीजों की हालत ठीक है।राम सागर मिश्रा अस्पताल में भर्ती कराए गए 11 मरीजों में हल्का बुखार और गले में खराश हैै।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें