फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिंघाड़ा तोड़ रहे चार युवक तालाब में गिरे, एक की मौत

Sun, 29 Dec 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के मेलखा साहब गांव में युवक की मौत के बाद सीएचसी जगतपुर में बिलखते परिवा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। सिंघाड़ा तोड़ने के दौरान नाव पलटने से चार युवक तालाब में गिर गए। एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि महिलाओं ने साड़ी फेंककर तीन युवकों की जान बचाई।
विज्ञापन


जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के मेलखा साहब गांव में तालाब है। इसमें गांव के एक किसान ने सिंघाड़े की फसल लगाई है। फसल तैयार होने पर सिंघाड़े तोड़ लिए थे। कुछ सिंघाड़े तालाब में रह गए थे। गांव निवासी रवि, लोकेश, संजीत और रोहित एक छोटी नाव से तालाब में सिंघाड़ा तोड़ने गए थे। गहरे स्थान पर जाने के चलते अचानक नाव पलट गई। इससे चारों तालाब में डूब गए।

ग्रामीणों के मुताबिक पास में मौजूद महिलाओं ने तालाब में साड़ी फेंकी। साड़ी पकड़कर लोकेश, संजीत व रोहित बाहर निकाल आए। रवि डूब गया। महिलाओं के चीख पुकार मचाने पर मौके पर आए ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर रवि को बाहर निकालकर सीएचसी जगतपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रवि (22) पुत्र सुख को मृत घोषित कर दिया। लोकेश, संजीत और रोहित का इलाज किया गया। सभी स्वस्थ हैं। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि नाव पलटने के चलते हादसा हुआ है।
विज्ञापन


20 फीट खोदाई करने से गहरा हो गया है तालाब
मेलखा साहब गांव से होकर गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा है। एक्सप्रेसवे निर्माण के चलते तालाब से मिट्टी की खोदाई करा दी गई है। क्षेत्रीय ग्रामीणों के अनुसार करीब 20 फीट गहरी खोदाई कराने के चलते तालाब गहरा हो गया है। पहले तालाब ज्यादा गहरा नहीं था। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मनमाने तरीके से तालाब की खोदाई करने के चलते यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की।


लुधियाना से कुछ दिन पहले ही घर आया था रवि
रवि की शादी इसी साल 18 अप्रैल को हुई थी। उनकी मौत से पत्नी पूजा और मां राम प्यारी के आंसू नहीं थम रहे हैं। मां का कहना है कि भगवान यह सब तुमने क्या कर दिया। पता नहीं चला कि बेटा कब घर से तालाब पहुंच गया। पत्नी दहाड़े मारकर रो पड़ती है। रवि लुधियाना में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें