फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में मां-बाप के साथ क्वारंटीन चार साल के बच्चे की मौत

Wed, 08 Apr 2020 08:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मां-बाप के साथ स्कूल में क्वारंटीन चार वर्षीय बच्चे की मंगलवार रात मौत हो गई। बच्चे को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। सदरपुर के गांव मोतीलाल पुरवा मजरा लछीपुर निवासी संबारी का चार वर्ष का बेटा पवन कुमार अपने परिजनों के साथ अपने ही गांव की प्राइमरी पाठशाला में एक अप्रैल से क्वारंटीन था।

विज्ञापन


मंगलवार रात संदिग्ध हालात में पवन की मौत हो गई। परिवारीजन और प्रधान उसकी मौत का कारण डायरिया बता रहे हैं। गांव की आशा बहू रमा देवी व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस स्कूल में कन्नौज, लखनऊ और हरदोई से मजदूरी कर वापस लौटे कुल सात लोगों को रखा गया था। इसमें यह बच्चा भी शामिल था।

परिवार वालों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष सदरपुर दिनेश सिंह और महमूदाबाद सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि सेंटर में क्वारंटीन सभी लोगों का कई बार परीक्षण किया जा चुका है। किसी भी व्यक्ति में कोविड 19 के लक्षण नहीं पाए गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि खुद परिजन अंतिम संस्कार करना चाहते इसलिए हम उन्हें रोक नहीं पाए और उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें