फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर से चार वर्षीय बच्चे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

Fri, 26 Jun 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
दुबग्गा। पारा में बुधवार देर रात शादी समारोह से लौट रहे किसान सुरेश सिंह, उनकी बहू सरिता और चार वर्षीय पोते युवराज को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों 20 फीट दूर जा गिरे। हादसे में युवराज की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां सरिता की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि सुरेश सिंह मामूली चोटिल हुए।
विज्ञापन

तालकटोरा के देवकीपुरम, बादशाहखेड़ा कॉलोनी निवासी सुरेश सिंह के बेटे अमरदीप सिंह ने बताया कि तीनों करीब 11:30 बजे सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके बेटे युवराज की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्नी व पिता को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें