नगराम क्षेत्र में खेत में धान की रोपाई करते किसान।
नगराम। शारदा नहर में पानी आने के बाद से खेती-किसानी की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। किसानों ने धान की रोपाई का काम तेजी से शुरू कर दिया है।
दखिनवारा के किसान भुल्ले वर्मा व राकेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने 20 मई के आसपास मंसूरी धान की नर्सरी डाली थी। 25-30 दिन की नर्सरी में अब पौध रोपाई के योग्य हो गई है। जिन किसानों ने पहले से नर्सरी तैयार कर रखी थी, उन्होंने रोपाई शुरू कर दी है। अन्य किसान भी खेतों की जोताई और पलेवा कर रोपाई की तैयारी में लगे हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार समय पर रोपाई होने से धान की फसल में किल्ले का विकास बेहतर होता है। मुकुंद खेड़ा के किसान मलखान सिंह ने बताया कि मौसम का साथ मिला तो इस बार धान की अच्छी पैदावार होगी।