फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार साल के मासूम पर कुत्ते का हमला, जख्मी

विज्ञापन
जख्मी मासूम श्रीहन।
विज्ञापन
गुडंबा। कुर्सी रोड स्थित सृष्टि अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर आवारा कुत्ते ने चार साल के श्रीहन पर हमला कर दिया। ब्लॉक ए-403 में करीब 2:20 बजे हुई घटना में मासूम के गाल समेत कई हिस्सों पर जख्म हुआ है। परिजन श्रीहन को तत्काल मेडिकल सेंटर ले गए, जहां उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बस्ती निवासी राजेश का बेटा श्रीहन मां निमिषा और बहनों अपर्णा व कौसानी के साथ छठ पूजा पर नाना राधेश्याम त्रिपाठी के घर आया है। शनिवार दोपहर वह बहनों के साथ पार्क में खेल रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों का कहना है कि कुत्ता पहले भी कई लोगों को काट चुका है। फिर भी इसे पकड़ने के लिए नगर निगम ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें