फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठकठक गैंग के चार टप्पेबाज गिरफ्तार

Fri, 11 Apr 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ठकठक गैंग के चार टप्पेबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। ट्रैफिक सिग्नल पर कार सवार लोगों को बातों में उलझाकर पर्स व मोबाइल चोरी करने वाले ठकठक गैंग के चार बदमाशों को गौतमपल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 23 मोबाइल फोन, 1650 रुपये रुपये, बैग व कार बरामद की है।
विज्ञापन


डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिन पहले गौतमपल्ली इलाके में कार सवार व्यक्ति के साथ टप्पेबाजी की घटना घटी थी। केस दर्ज कर फुटेज खंगाली तो कार सवार कुछ संदिग्ध नजर आए। बृहस्पतिवार को विक्रमादित्य मार्ग के पास से पुलिस ने उक्त संदिग्ध कार सवार चार बदमाशों बागपत के बालेनी निवासी रवींद्र कुमार, मेरठ के दिल्ली गेट निवासी रिजवान, मेरठ के कैंट निवासी रिज्जू उर्फ रिजवान और मेरठ के रेलवे रोड निवासी अजीम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में छह अप्रैल को संतोष कुमार वर्मा की कार से मोबाइल व पर्स चोरी करने की बात कबूली। डीसीपी ने टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

दिल्ली के करोलबाग में बेचते थे मोबाइल

डीसीपी के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के मोबाइल फोन दिल्ली के करोलबाग इलाके में बेचते थे। चारों कुछ दिन पहले ही मेरठ से आए थे और सीतापुर रोड के होटल में ठहरे थे। गैंग के सरगना रिजवान के खिलाफ मेरठ के अलग-अलग थानों में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें