यूपी के सीएम आदित्यनाथ की सक्रियता पर महिला को ट्रेन में तेजाब पिलाने के मामले में चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि आज (शुक्रवार) मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया था, जहां उन्होंने एसिड पीड़िता से मुलाकात की।
वारदात सबसे भीड़भाड़ वाली गंगा-गोमती एक्सप्रेस में हुई थी। ऊंचाहार की रहने वाली महला रायबरेली में ट्रेन में सवार हुई थी। मोहनलालगंज के पास दो लोगों ने उसे जबरदस्ती तेजाब पिलाने की कोशिश की, जिसमें महिला का गला जल गया और उसे ट्रॉमा में भर्ती करवाया गया।
दबाव के बाद दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की की गई और दो को गिरफ्तार कर लिया गया। यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत सिंह चौधरी ने कहा कि पीड़िता को सुरक्षा मुहैया करवाई गई है।