बलरामपुर देहात के एक इलाके में बैलगाड़ी सहित रेलवे लाइन पार कर रहे किसान को ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में बैलों सहित किसान की मौत हो गई।
हादसा रात करीब दो बजे हुआ। 55 वर्षीय किसान ठगई चीनी मिल से गन्ना बेचकर अपनी बैलगाड़ी से लौट रहा था। तभी रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही किसान व उसके दो बैलों की मौत हो गई। हादसे से हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।