फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रॉमा में सीटी स्कैन मशीन में आई गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर की सीटी स्कैन मशीन में शुक्रवार दोपहर गड़बड़ी आ गई। इससे मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। उधर, जांच न होने से इलाज भी बाधित रहा। केजीएमयू प्रशासन का कहना है मशीन में कुछ तकनीकी खराबी आई थी, जिसे ठीक कर लिया गया था। अब जांच का काम चल रहा है।
विज्ञापन

ट्रॉमा में एक सीटी स्कैन पीपीपी मॉडल पर चल रही है। रोजाना करीब 100 मरीजों की जांच इसी मशीन से होती है। दोपहर करीब 12 बजे मशीन में खराबी आ गई, जिससे जांच का काम ठप हो गया। मरीज स्ट्रेचर पर लेटे इंतजार करते रहे। गोंडा से आए हरिशंकर डेढ़ बजे तक बाहर स्ट्रेचर पर पड़े रहे, लेकिन उनकी जांच नहीं हो सकी। इसी तरह कई अन्य मरीज परेशान रहे। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह के मुताबिक, मशीन को ठीक करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें