लखनऊ। रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ ट्रांसगोमती की ओर से हजरतगंज स्थित गोल्फ क्लब में ऑफिशियल क्लब विजिट मीटिंग का आयोजन किया। मुख्य अतिथि रोटेरियन पारितोष बजाज और पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर व पूर्व क्लब अध्यक्ष सुधीर हलवासिया शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान डीजी पारितोष बजाज ने रोटरी क्लब ट्रांसगोमती की ओर से किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की सराहना की। वहीं रोटरी क्लब ट्रांसगोमती के अध्यक्ष डॉ. पंकज मित्तल ने घोषणा की कि क्लब जल्द ही बलरामपुर अस्पताल लखनऊ में पांच डायलिसिस मशीनें स्थापित करेगा, जिससे जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। इसके अलावा सुमित मित्तल की ओर से संचालित मात्र छाया संस्था में हर महीने सब्जी और राशन की व्यवस्था की जा रही है, जिससे जरूरतमंदों को सहायता मिल रही है। क्लब की सचिव पूर्वी मित्तल ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।