लखनऊ। नगर निगम की टीम ने शनिवार तड़के अलीगंज के सेक्टर-जे, एल और महानगर के आसपास पालतू कुत्तों के लाइसेंस जांच अभियान चलाया। बिना लाइसेंस कुत्ता पालने पर चार लोगों से जुर्माना वसूला गया, जबकि चार नए लाइसेंस बनाए गए। अभियान से नगर निगम को 24 हजार रुपये की आय हुई।
पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि लाइसेंस के लिए रेबीज टीकाकरण प्रमाणपत्र और निर्धारित उपविधियों के पालन संबंधी शपथपत्र जरूरी है। आवेदन नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in या लालबाग स्थित पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय में किया जा सकता है। सुविधा के लिए कई पशु चिकित्सालयों में भी लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। किसी भी तरह की जानकारी के लिए लोग जयंत सिंह से 9511156792 और अफसर अली से उनके नंबर 9721095021 पर संपर्क कर सकते हैं।