लखनऊ। भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित नागेश ट्रॉफी (2026-27) के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड की 14 सदस्यीय टीम घोषित हुई। यह राष्ट्रीय टूर्नामेंट 26 से 30 अक्तूबर 2026 तक अंबाला (चंडीगढ़) में खेला जाएगा। यूपी नेत्रहीन एसोसिएशन के सचिव मो. अनीश राजा ने बताया कि शौकत अली (बी 1) को सौंपी गई है। दिनेश कुमार (बी 2) उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। शौकत अली वर्तमान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हैं।
टीम का चयन आजमगढ़ में 21 से 24 अक्तूबर तक चले चयन एवं अभ्यास शिविर के प्रदर्शन के आधार पर हुआ। विपिन कुमार टीम के कोच और रामकृष्णन मैनेजर के रूप में रहेंगे। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ग्रुप-ई में चंडीगढ़, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से भिड़ेगा। टीम का पहला मुकाबला 26 अक्तूबर को मध्य प्रदेश से होगा। इसके बाद 27 अक्तूबर को चंडीगढ़ और 28 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश से मैच होंगे। 29 अक्तूबर को तमिलनाडु और 30 अक्तूबर को पश्चिम बंगाल के खिलाफ टीम खेलेगी।