उसने बताया कि वह और उसके साथी पहचान पत्र में फर्जी फोटो लगाकर दूसरों की जगह परीक्षा देते हैं। इसके बदले उन्हें मोटी रकम मिलती है। बरामद मोबाइल फोन उसे बिहार के मुजफ्फरपुर भिखनपुरा निवासी मुकेश कुमार व नालंदा के खुदागंज में रहने वाले विकास कुमार की जगह परीक्षा में बैठने के बदले दिया गया था।
संदीप ने बताया कि उसके साथी चारबाग स्थित अशोका होटल में ठहरे हैं। पुलिस ने होटल में दबिश देकर पंकज कुमार, विकास कुमार और मुकेश को भी पकड़ लिया।