फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की दही में बाल, चार अफसरों पर गिरी गाज!

Wed, 12 Nov 2014 08:49 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री के दही में बाल निकलने पर चार अफसरों पर गाज गिर गई है। इस मामले में  प्रभारी प्रबंधक स्तर के दो अफसर बर्खास्त कर दिए गए, वहीं पराग के महाप्रबंधक समेत दो अफसरों को पदावनत किया गया है। पदावनत किए गए महाप्रबंधक की जगह नए महाप्रबंधक ने मंगलवार को पदभार भी संभाल लिया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार गत दो नवंबर को कैबिनेट मंत्री के दही खाते समय उसमें बाल निकल आया। मंत्री एक बैठक में हिस्सा लेने गए थे। मंत्री ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की तो प्रमुख सचिव अनंत कुमार सिंह ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति को जांच सौंपी।

प्रमुख सचिव ने समिति की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए प्रभारी प्रबंधक (गुणवत्ता) हंसवीर सिंह वर्मा और प्रभारी प्रबंधक (उत्पादन) रामदास वर्मा को तत्काल ही बर्खास्त कर दिया, वहीं पराग महाप्रबंधक राजेश कुमार सचान और फैक्ट्री प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा को पदावनत कर दिया।
विज्ञापन


महाप्रबंधक सचान ग्रेड तीन प्रबंधक स्तर के अफसर हैं, जिनको ग्रेड चार में शिफ्ट कर दिया गया है। इसी प्रकार राजीव कुमार सिन्हा पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

फैक्ट्री में मिली गंदगी

प्रादेशिक को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के मुख्य महाप्रबंधक (प्रशासन) राजलिंगम, सीनियर अफसर शबनम चोपड़ा और वीके सिंह की समिति ने जापलिंग रोड स्थित पराग फैक्ट्री का मौका मुआयना किया।

समिति को फैक्ट्री में गंदगी व खामियां मिलीं, जिसकी रिपोर्ट 4 नवंबर को प्रमुख सचिव को सौंपी गई। इसके बाद प्रमुख सचिव ने अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की।

दिनेश कुमार नए महाप्रबंधक
प्रमुख सचिव अनंत कुमार सिंह ने पराग के महाप्रबंधक राजेश कुमार सचान को हटाकर मुख्यालय में अटैच कर दिया है।
उनके स्थान पर शाहजहांपुर के महाप्रबंधक दिनेश कुमार को लगाया गया है, जिन्होंने मंगलवार शाम पराग फैक्ट्री पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। फैक्ट्री प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा की अभी नई तैनाती नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें