मऊ की घोसी सीट पर होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए बुधवार तक चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान, जनराज्य पार्टी के सुनील चौहान, आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) के राजकुमार चौहान और जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के मुन्नी लाल चौहान शामिल हैं।