फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वाइन फ्लू के चार नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को चार नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से दो मरीजों की जांच एसपीजीआई, एक की लोहिया संस्थान और एक की निजी लैब में हुई है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।
विज्ञापन

नए मरीजों को सर्दी-जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी। डॉक्टरों की सलाह पर एच1एन1 की जांच कराई गई। आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की निगरानी कर रहा है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि स्वाइन फ्लू से जरूरत नहीं है। जो लोग पहले से गंभीर बीमारी जैसे कैंसर, किडनी, दिल, ट्रांसप्लांट से जूझ रहे हैं, वे सतर्क रहें। उन्होंने लोगों से खुद दवा लेने या किसी अप्रशिक्षित व्यक्ति से इलाज कराने से बचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें