फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार एमआरएफ सेंटर बनकर तैयार

Sun, 26 Jan 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहरवासियों को जल्द कचरे के ढेर व दुर्गंध से राहत मिलेगी। नगर पालिका क्षेत्र में चार मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर बनकर तैयार हैं। फरवरी के पहले सप्ताह में सभी के संंचालन की तैयारी है।
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए नगर पालिका ने एमआरएफ सेंटर के निर्माण को तेज कराया और तीन सेंटर बनकर तैयार हो गए। एक सेंटर का काम भी अंतिम चरण में चल रहा है। वह भी एक दो दिन में पूरा हो जाएगा।


शहर की आबादी करीब चार लाख है। नगर के 34 वार्डों से प्रतिदिन करीब 70 टन कचरा निकल रहा है। निस्तारण प्लांट न चलने से जैतूपुर में कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन


प्लांट के आसपास रहने वालाें को हो रही परेशानी को देखते हुए जैतूपुर कचरा निस्तारण प्लांट को चालू कराया गया, लेकिन प्रतिदिन निकल रहे कचरे के सापेक्ष निस्तारण न होने से समस्या ज्यों का त्यों बनी हुई है। कचरा निस्तारण कराने के लिए नगर पालिका ने जैतूपुर, देवानंदपुर, आजाद नगर व महानंदपुर में पांच-पांच मिट्रिक टन कूड़ा निस्तारण की क्षमता के एमआरएफ सेंटर बनाए गए हैं।



ऐसे होगा कूड़े का निस्तारण
एमआरएफ सेंटर में सूखा कचरा जैसे प्लास्टिक, रबड़, लोहा, तांबा, कपड़े को अलग कर उनको बेचा जाएगा। गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी। खाद व सूखे कूड़े को बेचने से होने वाली आय से सभी सेंटरों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


फरवरी में सभी चार एमआरएफ सेंटर चालू कराए जाएंगे। सभी बनकर तैयार हो गए हैं। इनके संचालन से शहर में गंदगी और कूड़ा निस्तारण की समस्या खत्म हो जाएगी।
- स्वर्ण सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें