फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीगंज में चार बदमाशों ने की युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Wed, 04 Sep 2019 09:27 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरीगंज
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौरीगंज के भगनपुर गांव में बुधवार सुबह घात लगाए बैठे बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल युवक को नाजुक हालत में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भगनपुर गांव निवासी नीरज पांडे (20) पुत्र राम आसरे पांडेय बुधवार सुबह गांव के बाहर टहलने निकले थे। 
विज्ञापन


गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे चार युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में नीरज पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की जानकारी परिवारी जन को देते हुए नीरज पांडे को जिला अस्पताल पहुंचाया। 

जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नीरज की हालात नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल में आक्रोश देखते हुए गौरीगंज प्रभारी निरीक्षक रामराज सरोज दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


नीरज के पिता राम आसरे पांडे ने प्रभारी निरीक्षक को घटना मे शामिल गांव के दो युवकों को नाम बताते हुए दो अन्य युवकों पर अपने पुत्र पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर बाद में देने की बात कई कही। जिला अस्पताल से घायल को लखनऊ ले जाया गया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें