फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाईकोर्ट के सेक्शन अधिकारी की कार लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Fri, 17 Oct 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर-12 निवासी हाईकोर्ट में सेक्शन अधिकारी प्रशांत अवस्थी से कार लूटने वाले चार आरोपियों को गोमतीनगर पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास लूटी गई कार और एक चोरी की कार मिली है।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि 12 अगस्त की रात प्रशांत अवस्थी ने पॉलीटेक्निक स्थित मॉडल शॉप से शराब खरीदी और कार में ही पी। देर रात जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने खुद को कार की पिछली सीट पर पाया। कार में पहले से तीन बदमाश मौजूद थे। बदमाशों को देख प्रशांत ने कार से उतरने का प्रयास किया तो आरोपी उन्हें अंदर घसीटने लगे। किसी तरह प्रशांत कार से बाहर निकले और आरोपी उनकी कार लूट ले गए। इस मामले में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गाजीपुर थाने में लूट का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस व क्राइम ब्रांच को बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच व गोमतीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सहारा पुल के पास से दो कार सवार चार युवकों ठाकुरगंज निवासी सूरज शुक्ला, अल्फास, आदित्य कश्यप और सआदतगंज निवासी अल्तमश को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से मिली एक कार प्रशांत अवस्थी की है और दूसरी कार आरोपियों ने अंबेडकर पार्क के पास से 14 अक्तूबर को चोरी की थी। उक्त कार इंदिरानगर निवासी राजू कुमार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें