फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध परिस्थितियों में चार नाबालिग भाई-बहन लापता

Wed, 27 Nov 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। अमारे भरिया के मजरा श्रीजोत निवासी चार नाबालिग भाई-बहन शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। तमाम तलाश के बाद भी उनका पता न चलने पर पिता की ओर से कटरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस बच्चों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नवीन मार्डन थाना क्षेत्र कटरा के ग्राम अमारे भरिया के मजरा श्रीजोत निवासी राम दुलारे वर्मा के नौ बच्चे हैं। उसका किसी बात को लेकर पत्नी राधा देवी से विवाद चल रहा है। कई माह पूर्व राधा बिना बताए घर से चली गई थी। तब से उससे कोई संपर्क नहीं हो रहा है। शनिवार को रामदुलारे अपने बड़े पुत्र अमन के साथ धान का पैरा बटोरने गया था। शाम को वापस लौटा तो उसकी पुत्री जुली (15), तारा (12), आरती (8) व पुत्र राव उर्फ दीन दयाल (10) घर से लापता थे।
तमाम तलाश के बाद भी बच्चों का कहीं पता नहीं चल सका। ऐसे में राम दुलारे की तहरीर पर कटरा पुलिस ने चारों बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कर रही है। इस बारे में थाना प्रभारी कटरा गणनाथ प्रसाद का कहना है कि बच्चों के दिल्ली होने की सूचना मिली है। पुलिस कर्मियों को उन्हें तलाशने के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें