यूपी सरकार ने रविवार को चार आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें प्रेम प्रकाश को आईजी मिर्जापुर परिक्षेत्र बनाया गया है। वे अब तक आईजी पीटीएस उन्नाव में तैनात थे। वहीं, अनिल कुमार को एसपी बलिया बनाया गया है। वे आर्थिक अपराध शाखा मेरठ में एसपी थे। बलिया में तैनात एसपी सुजाता सिंह को हटा दिया गया है।
उन्हें 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर में सेनानायक बनाया गया है। इसी प्रकार विजय भूषण को डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र में तैनाती दी गई है। वह अभी तक डीआईजी सुरक्षा लखनऊ में तैनात थे। गृह विभाग के सचिव मणि प्रसाद मिश्र ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।