बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की ज्वलंत समस्याओं से ध्यान बंटाने के लिए मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है।
एक बयान में मायावती ने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीबी, बेरोजगारी, गंगा की सफाई सहित देश की करोड़ों जनता से किए चुनावी वादों को पूरा करने में बुरी तरह से विफल रहे हैं। सरकार की गरीब विरोधी आर्थिक नीतियों से लोग निराश हैं।
उन्होंने कहा कि राजनीतिज्ञों से ज्यादा रिटायर अफसरशाहों पर भरोसा नई नाटकबाजी की कोशिश है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट फेरबदल में चार पूर्व अफसरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
मायावती ने कहा, यह फेरबदल भाजपा में जारी उस भारी तनाव व गिरावट को भी दर्शाता है, जो एनडीए गठबंधन में जारी तनाव व बिखराव से जारी है।