फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गाना बजाने से मना करने पर मारपीट, चार घायल

Wed, 05 Mar 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कस्बे के एक मैरिज लाॅन में पूर्व मंत्री की शान में गाना बजाने से मना करने पर युवकों में मारपीट हो गई। इसका वीडियो मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मारपीट में एक पक्ष से चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन



रविवार शाम नगर के मैरिज लाॅन में बरात आई थी। इसमें द्वारचार के दौरान डीजे पर गाना पर बज रहा था। गाना प्रदेश के एक पूर्व कैबिनेट मंत्री की शान में था। इस बीच कुछ लोगों ने एतराज जताते हुए गाना बंद करा दिया। इससे नाराज पूर्व मंत्री के समर्थकों ने मारपीट शुरू कर दी। गाना बंद कराने वाले युवकों की लात घूसों से जमकर पिटाई की। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, तो मारपीट करने वाले भाग निकले।

मारपीट में क्षेत्र के निगोहा गांव निवासी रोहित (27), रामचंद्रपुर गांव के सुमित कुमार (20), राहुल मौर्य (31) व संदीप मौर्य (29) को चोटें आईं। उनका इलाज सीएचसी में कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर सियाराम राजपूत ने बताया कि राहुल मौर्य की तहरीर पर दीपू मौर्य, उनके दो भतीजे, अंशुल यादव, शानू मौर्य व विजय मौर्य के खिलाफ मारपीट व बलवा का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें