यूपी में शुक्रवार को देर शाम चार आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। जिन अधिकारियों के तबादले हुए उनमें प्रवीर कुमार, डॉ. अनूप चन्द्र पांडे, डॉ. अनीता भटनागर जैन व जितेंद्र कुमार हैं।
इन्हें इन पदों पर मिली तैनाती-
प्रवीर कुमार- अध्यक्ष, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
डॉ. अनूप चन्द्र पांडे- प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त किया जाना तथा वित्त आयुक्त एवं प्रमुख सचिव, वित्त एवं संस्थागत वित्त विभाग के पद पर यथावत बनाये रखा जाना।
डॉ. अनीता भटनागर जैन- प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के पद के प्रभार से अवमुक्त करते हुए प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर तैनात किया जाना तथा प्रमुख सचिव, लघु सिंचाई विभाग के पद का अतिरिक्त प्रभार यथावत बनाये रखा जाना।
जितेंद्र कुमार- वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया जाना।