फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में चार आईएएस अफसरों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी

Wed, 01 Feb 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी में शासन ने 31 जनवरी को अवकाश प्राप्त करने वाले आईएएस अधिकारी वीरेश कुमार व किशन सिंह अटोरिया से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन


अटोरिया के पास नियुक्ति एवं कार्मिक, सहकारिता, भाषा और आबकारी जैसे विभाग थे। शासन ने नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी मंगलवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कामरान रिजवी को सौंपी थी।

अटोरिया के अन्य विभागों की जिम्मेदारी बुधवार को अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त रूप से सौंप दी गई।

आबकारी विभाग की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास दीपक त्रिवेदी को, भाषा विभाग की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव आवास सदाकांत को, सहकारिता महकमे की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव राजस्व अरविंद कुमार को सौंपी गई है। वीरेश कुमार के वाणिज्य कर महकमे की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव श्रम आरके तिवारी को अतिरिक्त दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें