फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार गैंगस्टरों को 10-10 वर्ष की कैद, 20 हजार जुर्माना

Thu, 07 Aug 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। 24 साल पुराने में रंगदारी वसूलने वाले गैंगस्टर एक्ट के चार दोषियों को विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट राहुल मिश्रा ने 10-10 साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में गोसाईंगंज थाने में 10 जून 2001 को तत्कालीन थानेदार कल्याण सिंह सागर ने तरुण कुमार द्विवेदी, संजय कुमार, राजू उर्फ राजेंद्र व बृजकिशोर तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि वादी अपनी टीम के साथ गश्त कर रहा था तभी उसे सूचना मिली कि आरोपी तरुण कुमार द्विवेदी ने अपने सगे भाइयों राजू, संजय और बृजकिशोर तिवारी के साथ मिलकर एक गिरोह बनाया है। यह गिरोह अपने आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए अपराध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें