फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्कों को भी खूबसूरत बनाएंगी 4 जी कंपनियां

Fri, 09 May 2014 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास विभाग ने पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए बीच का रास्ता निकाल लिया है। यही नहीं पार्कों की देखरेख की जिम्मेदारी भी संबंधित संस्था की होगी। यह जिम्मेदारी फोर जी सेवा प्रदाता कंपनी की होगी।
विज्ञापन


वह प्रत्येक शहर में कम से कम चार पार्कों का सौंदर्यीकरण कराने के साथ उसका देखरेख करेगी।

सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

प्रदेश में फोर जी ब्रॉडबैंड वायर लाइन व वायरलेस प्रदान करने का काम रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड को मिला है।

नगर विकास विभाग ने पूर्व में शर्तों के साथ सड़क कटिंग संबंधी आदेश जारी किया था।

कंपनी इसके आधार पर आधुनिक विधि से ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने, ग्राउंड बेस्ट मास्ट स्थापित करने तथा ओवरहेड वायर के लिए पोल लगाने का काम करेगी।

नगर विकास विभाग चाहता है कि इन कामों के साथ वह जिस शहर में काम करे वहां कम से कम चार पार्कों का सौंदर्यीकरण भी कराए।

नगर विकास विभाग इसे कंपनी की सेवा शर्तों में जोड़ते हुए आदेश जारी कर दिया है।

साथ ही इस संबंध में मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश भेज दिया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें