फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जश्न मनाने निकले चार दोस्त, बेकाबू एसयूवी पलटी, एक की मौत

Wed, 01 Jan 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जश्न मनाने निकले चार दोस्त, बेकाबू एसयूवी पलटी, एक की मौत
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी में मंगलवार रात शहीद पथ पर ओवरटेक के दौरान एसयूवी एक कार से टकरा गई। अनियंत्रित एसयूवी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एसयूवी चालक महेंद्र रावत (32) की मौत हो गई। गोसाईंगंज के अमेठी कस्बा निवासी अश्वनी रावत, दोस्त अकील व धर्मपाल घायल हो गए। चारों दोस्त नए साल का जश्न मनाने निकले थे।
विज्ञापन


अश्विनी रावत प्लाॅटिंग का काम करते हैं। मंगलवार शाम वह अकील, धर्मपाल व चालक महेंद्र रावत के साथ एसयूवी से नए वर्ष पर आयोजित पार्टी में शामिल होने गोमती नगर पहुंचे थे। रात करीब 11 बजे लौटते समय ओमेक्स के पास महेंद्र कार को ओवरटेक कर आगे निकल रहे थे। तभी आगे चल रही एक कार से एसयूवी टकरा गई और डिवाइडर से भिड़कर पलट गई।
हादसे में महेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर एडीसीपी साउथ अमित कुमावत, इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह एसयूवी में फंसे अश्वनी,अकील व धर्मपाल को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी। वहीं आगे चल रही कार का चालक भाग निकला। पुलिस कार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें