फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ महोत्सव में आप भी उठा सकते हैं चार फीट के डोसे का लुत्फ

Sun, 27 Nov 2016 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यही है चार फीट का डोसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
साउथ इंडियन थाल में इस बार पूरे परिवार के लिए चार फीट का डोसा मौजूद है। इसकी खासियत यह भी है कि इसकी कीमत महज 300 रुपये हैं। डोसा प्लाजा स्टॉल के मैनेजर गौरव बताते हैं कि उनके पास मसाला, पनीर जैसे ट्रेडिशनल डोसा के अलावा करीब 104 तरह की वैरायटी मौजूद हैं।
विज्ञापन


साउथ इंडियन टेस्ट में चाइनीज, रशियन व अमेरिकन फ्लेवर का टच इसको और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना देते हैं। यहां रशियन स्वाद डोसा, स्प्रिंग रोल डोसा, चाइनीज नूडल डोसा व अमेरिकन डिलाइट डोसा के अलावा साउथ-इंटरनैशनल मिक्स कई वैराइटी मौजूद हैं।
विज्ञापन

महोत्सव में झूले का मजा

सहारनपुर का झूला - फोटो : amar ujala
महोत्सव में आए सहारनपुर फर्नीचर में बेहतरीन नक्काशी से लैस खूबसूरत झूलों को खूब सराहा जा रहा है। सागौन लकड़ी से बने इन झूलों पर हाथों से नक्काशी की जाती है।

कारीगर मोहम्मद अखलद बताते हैं कि छेनी व हथोड़ी से झूले को तराशा जाता है। एक झूले को बनाने में पांच कारीगरों को करीब छह महीने लग जाते हैं। एक झूले की कीमत 35,000 रुपये हैं। लोगों में इन झूलों का काफी क्रेज देखने को मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें